महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में सपा छात्र सभा ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्याय अखिलेश कुमार यादव को सौंपा।इस दौरान समाजवादी छात्र सभा महानगर के अध्यक्ष मौ.मोहसिन मेवाती कहाकि देश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है और भाजपा के राज्य में चाहे उत्तर प्रदेश हो चाहे उत्तराखंड हो या कोई और घटना हो लेकिन महिलाओं के प्रति हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही।वहीं समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मौ.सालिम ने कहाकि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।छात्र सभा जिला अध्यक्ष तरुण बघेल ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और सुरक्षा मिलनी चाहिए और इस अपराध के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनना चाहिए।यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष हसमुद्दीन अल्वी ने कहा कि भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अजीम अब्बासी ने कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच हो और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन में यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला सचिव अजीम अब्बासी,सैयद फैजान अली,मौ. हाशिम, डॉ.आमिर खान,आमिर वारसी, अब्दुल,शरीक खान,अंशुल यादव,बबलू बघेल,मोनू बघेल,आबिद मालिक,जमशेद अली,अमीन मालिक,अदनान कुरैशी, अरमान कुरैशी,फैसल अंसारी,नागेंद्र बघेल, नागेश बघेल,नितिन बघेल और अनुज यादव आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *