यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
हेमराज मौर्या ब्यूरो चीफ रायबरेली
पार्किंग स्थल निर्धारित न होने तक वसूली बंद कराने की मांग
लालगंज(रायबरेली)।वाहन स्टैंड शुल्क वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर नगर में पार्किंग स्थल न निर्धारित किए जाने तक वसूली बंद कराने की मांग की।सुबह करीब दस बजे ई-रिक्शा चालकों ने चक्का जाम कर कस्बे के बस स्टॉप में इकट्ठा हुए।जहां पर उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।रैली निकाल कर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पार्किंग स्थल निर्धारित न किए जाने तक वसूली बंद किए जाने की मांग की।दिए गए ज्ञापन में ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बिना किसी पार्किंग स्थल बनाए ही वाहन स्टैंड वसूली का ठेका उठा दिया गया। जिससे ई रिक्शा चालकों को असुविधा हो रही है।उन्हें हर नुक्कड़ चौराहों पर दुकानदारों और पुलिस की दुत्कार सहनी पड़ रही है।बताया कि फुटपाथ पर ई रिक्शा खड़ा कर सवारियां भरने पर सामने के दुकानदार उन्हें भगा देते हैं तो सड़क पर पुलिसकर्मी डंडा लेकर दौड़ाते हैं। ई रिक्शा चालकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत में पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाने की मांग की।कहा कि जब तक पार्किंग स्थल निर्धारित नहीं किया जाता तब तक उनसे अवैध वसूली न की जाए।