
मृतक अलाउद्दीन
जहांगीरपुर :- सोमवार सुबह जहांगीरपुर देहात क्षेत्र के चिग्रावली गांव में अलाउद्दीन उम्र 25 वर्ष सुबह नहा कर गीली तोलिया को तार पर सुखा रहा था तार में करंट आने से अलाउद्दीन को करंट का झटका लगा अलाउद्दीन गिर गया।परिजनों को पता लगा तुरंत जहांगीरपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुई खुर्जा भेज दिया।खुर्जा निजी अस्पताल के चिकत्सको ने मृत घोषित कर दिया।अलाउद्दीन की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी दो वर्ष की बेटी है अलाउद्दीन मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। जे ई जहांगीरपुर का कहना है हमें दुःख है बिजली के कार्य में सावधानी बरतनी चाहिए।परिवार को पता लगते ही कोहराम मच गया परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।