
जहांगीरपुर :- बुद्धवार को सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्रा/छात्राओं का आर. पी. एस. विद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत व सम्मान।प्रतियोगिता प्रतिवर्ष अक्टूबर में स्व. श्री रामपाल सिंह तेवतिया जी की स्मृति में आयोजित की जाती है।इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों अर्थात प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान पर साइकिल , द्वितीय पर 1100 रू नकद, तृतीय पर 500 रु नकद , चतुर्थ, पंचम व षष्ठम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान जयंत चौधरी (10 C), द्वितीय स्थान नितेश प्रताप सिंह(11 B), तृतीय स्थान पर तीन छात्र आयुष चौहान(10 C), संदीप कुमार (11B), व जेसिका तोमर (12B), चतुर्थ स्थान तोशिका (12B) ,पांचवां प्रियांशी (12 C) व छठा स्थान किशन कुमार(12 B) ने प्राप्त किया ।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर दो संयुक्त विजेता तरुण चौधरी व आरती कुमारी 8 B से रहे, द्वितीय स्थान पर सचिन चौधरी 6 A , तृतीय पर शिवांश मीना 8 B, चतुर्थ पर चार छात्र भूमिका चौधरी 8 B, लविश 8 B, अंजली चौधरी 7A, विवेक 7A , पांचवें स्थान पर तीन सोनम शर्मा 8 A, भूपेश कुमार 8 A, अवनी 8 A तथा छठे स्थान पर पांच जिया अग्रवाल 8 A, सोनाक्षी 7A, लक्ष्य चौधरी 8 A, साक्षी 8 B, हर्षित 7 B रहे।प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान नक्ष मीना 5 B, द्वितीय स्थान ऋतिक गुप्ता 5 B, तृतीय स्थान अंश चौहान 4 B, चतुर्थ स्थान ध्रुव गौड़ 5 B व नवीन नादर 4 A , पांचवां स्थान आरोही मलान 3B, छठा स्थान वैभव अग्रवाल 4 A, कनिष्का 5 B, शिक्षा 5 A, माधवी 4 A ने प्राप्त किया ।जयंत व नक्ष साइकिल प्राप्त करके बहुत उत्साहित नजर आए , तरुण व आरती में साइकिल की रकम बराबर बराबर बाँट दी गई । बाकी विजेता नकद पुरस्कार व सर्टिफिकेट पाकर गदगद हुए ।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर श्री विनोद कुमार तेवतिया , प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ पुष्पलता तेवतिया ने अथिति श्री सुरेश दिमानिया वरिष्ठ पत्रकार, जितेंद्र चौधरी, बेअंत सिंह, नीरज चौधरी, अनुज शर्मा, सुमित शर्मा, विकास चौधरी, कन्हैयालाल, लोकेश, शमशाद सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिका मौजूद रहे।