बाल दिवस पर मिशन शक्ति के तहत निशुल्क पुस्तक बाटी

Spread the love

 

Greater Noida:- बाल दिवस के अवसर की पूर्व संध्या पर हबीबपुर स्थित पंडित सालगराम इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत उम्मीद संस्था के निशुल्क पुस्तक बैंक द्वारा कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क मॉडल पेपर वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के महासचिव जागेश कुमार एवं प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा जी ने बताया कि उम्मीद संस्था का निशुल्क पुस्तक बैंक बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। वितरित किए गए मॉडल पेपर से न केवल बेटियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी, बल्कि यह उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर बच्चे आयुषी, निधि,नैंसी, संजना कशिश, पारुल , शिक्षक अनिल कुमार ,सीताराम, दीपक कुमार ,योगेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *