बिजली के बिल में बढ़ सकती है छूट की सीमा

Spread the love

Greater Noida:- उत्तर प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए बिजली बिल में छूट दिए जाने की सीमा बढ़ाने की तैयारी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लखनऊ में आयोजित एक के दौरान स्मार्ट मीटर लगवाने पर दिए जाने वाले छूट को बढ़ाने पर विचार करने की बात कहने के बाद इसकी संभावनाएं अधिक बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के टैरिफ में इससे संबंधित प्रस्ताव लाया जाएगा। बिजली खपत के आंकड़ों से हर समय वाकिफ रहेंगी कंपनियां केंद्र व राज्य सरकार का मानना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक साथ कई दिक्कतों को दूर करेगा। जैसा कि बताया जा रहा है इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उपभोक्ता हर समय अपनी बिजली खपत से वाकिफ रहेगा। जिससे वह ऊर्जा बचत के बारे में सोचेगा। बिजली कंपनियों के पास भी बिजली खपत का डेटा हर 15 मिनट पर अपडेट होता रहेगा। जिससे कंपनियां यह तय कर सकेंगी कि किस समयावधि में बिजली की औसत मांग क्या है। उसके मुताबिक बिजली का इंतजाम करने में सुविधा होगी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इससे हर फीडर से उपभोग होने वाली बिजली का आंकड़ा हर समय अपडेट रहेगा। बताया जाता है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राज्य दो फीसदी से अधिक चार व पांच फीसदी तक छूट बिजली बिल में देने का प्रस्ताव लाए हैं। इन राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल छूट दो फीसदी से बढ़ाने पर विचार कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *