पलभर में खाक कर दिए लाडली को ब्याहने के अरमान, मां-बाप चिंतित, कैसे होंगे बिटिया के पीले हाथ

Spread the love

Greater Noida: मामला थाना सासनीगेट क्षेत्र के मायापुरी, शिव चौक से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी मुकेश के बेटी की शादी 12 दिसंबर को है और दहेज के लिए जुटाया गया सामान 18 नवंबर को जल गया। हार्डवेयर की पॉलिश का काम करने वाले मुकेश वर्मा के चार बच्चे हैं। वह दो बड़ी बेटियों की शादी कर चुके हैं। अब तीसरे नंबर की बेटी अंशिका की शादी की तैयारियों में जुटे थे। उसकी शादी 12 दिसंबर को होनी है। घर में खुशी का माहाैल था। पिता मुकेश वर्मा व मां ममता वर्मा काफी समय से बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। 18 नवंबर सुबह मुकेश शादी के कार्ड रिश्तेदारी में बांटने के लिए निकल गए। बेटा भी काम पर चला गया। पत्नी ममता व बेटी अंशिका खिरनीगेट इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित लगन-सगाई कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने मकान से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाने के साथ ही दरवाजे के ताले तोड़कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मकान में आग लगने की खबर फोन पर मुकेश को दे दी गई। वे पत्नी व बेटी को लेकर घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग सारे सपनों को जला चुकी थी।इस हादसे में सारा सामान जलते देख मुकेश, उनकी पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *