जहांगीरपुर : गुरुवार को भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले ठाकुर देवेंद्र सिंह जादौन युवा तहसील अध्यक्ष खुर्जा के नेतृत्व चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा पीड़ित किसान दिन और ठंडी कपकपाती रातों में भी धरने डटे हुए हैं किसानों ने धरने में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं मजदूर किसानों ने बिजली विभाग और पुलिस प्रशाशन के विरूद्ध अपनी अपनी विभिन्न समस्याएं सामने रखी हैं जिससे भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ता शासन प्रशाशन पर काफी गुस्से में है कार्यकर्ताओं ने जय जवान जय किसान के जमकर नारे लगाए बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें और मंडल अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान जी जिंदाबाद के भी नारे लगाए
भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन ने 29 नवंबर 2024 को एक महापंचायत का आयोजन पुलिस थाना जहांगीरपुर में किया है महापंचायत में किसानों की सभी समस्याए भी रखी जाएगी जिनका शासन प्रशाशन से जवाब भी लिया जाएगा और तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा
मौके रामवीर सिंह गौतम मंडल महासचिव मेरठ, सुरेश कुमार मंडल प्रचार मंत्री मेरठ, चौo प्रवीन तोमर प्रदेश प्रचार मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ठाकुर देवेंद्र सिंह जादौन युवा तहसील अध्यक्ष खुर्जा, ठाकुर सतपाल सिंह धाकरे युवा जिला सचिव बुलंदशहर, परमवीर सिंह तोमर जिला प्रचार मंत्री बुलंदशहर, ठाकुर मोहनलाल, व अन्य सैकड़ों किसान सरदारी मौजूद रहे