दिल्ली में कई स्कूलों को आया ईमेल,बम की धमकी

Spread the love

New Delhi : दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब डीपीएस आरके पुरम समेत दिल्ली के कुछ स्कूलों को आज बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। बम की धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम स्कूलों में पहुंची हैं और जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार भी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। 30 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग और बस स्क्वॉड ने घंटे तक जांच की। कहीं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इसे फर्जी कॉल करार दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। धमकी भरा मिले ई-मेल कहां से और किसने भेजा इसकी पुलिस जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *