सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर,किसानों को बढ़ा मुआवजा देने पर जताया आभार

Spread the love

Greater Noida : पूर्व मंत्री और नवाब सिंह नागर ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन से प्रभावित किसानों को बढ़ा मुआवजा देने पर आभार व्यक्त किया। और कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्या को सुनकर उसका समाधान कराया। नोएडा एयरपोर्ट की जमीन से जुड़े किसान लंबे समय से बढ़ा मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सीएम से अन्य समस्याओं के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को भी पूरा करने की मांग की, जिनका सीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *