यमुना प्राधिकरण की जमीन की बैनामे से पहले जांच हो

Spread the love

Greater Noida : यमुना औद्योगिक एवं विकास प्राधिकरण (यीडा) अब अपनी जमीनों पर होने वाले अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर और आगरा जनपद के रजिस्ट्रार कार्यालयों में अधिसूचित जमीन की डिटेल के बोर्ड लगाए जाएंगे। यीडा के अफसरों के मुताबिक, खैर-टप्पल के 90 गांवों में 200 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां काट दी गई हैं, जिन्हें कॉलोनाइजरों ने झांसे में फंसाकर बेच डाला। अब यीडा इन कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके अलावा मथुरा और अलीगढ़ में भविष्य में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा और मल्टी माडल लॉजिस्टिक हब जैसे बड़े परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *