New Delhi : सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने सिजोफ्रेनिया का संबंध इम्यून सिस्टम में बदलाव से जोड़ा है। यह मानसिक विकार दुनिया भर में 24 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है। अध्ययन के अनुसार, सिजोफ्रेनिया से पीड़ित तीन में से एक व्यक्ति दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होता है और उन्हें मतिभ्रम जैसे लक्षणों से राहत नहीं मिलती। जर्नल ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी में प्रकाशित इस शोध में 196 स्वस्थ व्यक्तियों के रक्त नमूनों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ता डॉ. ली यानहुई ने कहा कि इम्यून सेल परिवर्तनों की पहचान से उपचार प्रतिरोध की भविष्यवाणी और समय पर इलाज में मदद मिल सकती है।