Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी उन सीटों पर विशेष फोकस कर रही है, जहां वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहां बूथों को तीन श्रेणियों में बांटकर स्थानीय इकाइयों को जिम्मेदारी दी जा रही है। पीडीए के साथ-साथ बसपा के वोट बैंक पर भी उसकी खास नजर है। यूपी में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटें जीती थीं। तब उसके सहयोगी रहे रालोद और सुभासपा के खाते में भी क्रमश: 8 व 6 सीटें आई थीं। सपा सूत्रों के मुताबिक, शेष जिन सीटों पर सपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां के बूथों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। ये श्रेणियां पिछले चुनाव में मिले मत प्रतिशत के आधार पर तय की गई हैं।