Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 400 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी वघेल ने बताया कि यह आयोजन सभी ब्लॉकों और नगर निगम क्षेत्रों में होगा। इच्छुक और पात्र व्यक्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।