New Delhi : दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के उच्च स्तर की शिकायत पर चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की अधिकता का मुद्दा उठाया था। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल की आरोप लगाने की आदत है और उन्होंने सुझाव दिया कि पानी की गुणवत्ता की जांच की जाए।