फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी : पेरिस में एआई समिट की सह-अध्यक्षता, मार्सिले में नया दूतावास

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के तीसरे सप्ताह में फ्रांस का दौरा करेंगे, जहां वे 11 फरवरी को पेरिस में एआई समिट 2025 की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और चीनी उपप्रधानमंत्री समेत कई वैश्विक नेता शामिल होंगे। 12 फरवरी को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मार्सिले में मुलाकात करेंगे। इस दौरान एयरोस्पेस, इंजन, पनडुब्बी निर्माण और असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है। फ्रांस में नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारतभारत दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को फ्रांस सरकार द्वारा आयोजित वीवीआईपी डिनर में भी शामिल होंगे, जहां वे कई फ्रांसीसी कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *