Harigarh : अलीगढ़ के कासिमपुर स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से 5000 कुंटल गेहूं खराब हो गया। यह गेहूं गरीबों के लिए राशन के रूप में बांटा जाना था, लेकिन गोदाम में घुन लगने के कारण अब यह घटिया हो गया। खराब गेहूं जनपद की 100 राशन दुकानों तक पहुंच गया। गोदाम में चावल भी रखा हुआ था, जिससे उसकी सप्लाई पर भी रोक लगा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एफसीआई ने चार सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें डिप्टी आरएमओ, डीएसओ, एफडीए, और एफसीआई के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है।