New Delhi : भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में नाबाद 100 रन बनाए, जो वनडे में उनका 51वां शतक था। इसके साथ ही वह 14000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन और नासिर हुसैन ने कोहली की जमकर तारीफ की। आर्थटन ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करने में कोहली से बेहतर कोई नहीं। हुसैन ने उन्हें वनडे का सर्वकालिक महान बल्लेबाज बताया। रिकी पोंटिंग ने भी कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वनडे में इससे बेहतरीन खिलाड़ी नहीं देखा। उन्होंने विश्वास जताया कि कोहली सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।