दिल्ली विधानसभा सत्र: उपराज्यपाल का अभिभाषण, 10 अहम मुद्दों पर रहेगा सरकार का फोकस

Spread the love

New Delhi : दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अपने अभिभाषण में दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। इस दौरान आप विधायकों ने हंगामा किया। उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, यमुना की सफाई, अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे 10 अहम क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार, विश्वस्तरीय सड़कों, स्वच्छ जल आपूर्ति और किफायती आवास को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित दिल्ली संकल्प पत्र को आधार बनाकर नीतिगत बदलाव करेगी और सभी विभागों को 100 दिनों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *