पर्सनल लोन की वृद्धि दर घटी, उद्योग क्षेत्र में मामूली बढ़त

Spread the love

New Delhi : जनवरी के पहले पखवाड़े में वाहनों और क्रेडिट कार्ड के बकाए में कमी के चलते पर्सनल लोन की वृद्धि दर घटकर 14.2% रह गई, जो एक साल पहले 18.2% थी। आरबीआई के अनुसार, गैर-खाद्य क्षेत्र को दिए गए कर्ज की वृद्धि दर भी घटकर 12.5% हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह 16.2% थी। कृषि क्षेत्र के ऋण में 12.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले साल 20% थी। वहीं, उद्योग क्षेत्र को दिए गए कर्ज में मामूली बढ़त देखी गई, जो 8.2% तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 7.5% थी। आरबीआई ने 41 चुनिंदा वाणिज्यिक बैंकों के आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *