Uttar Pradesh : हाथरस जंक्शन स्टेशन के पास चलती ट्रेन से युवक को फेंककर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद और 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। एडीजे-14 अमित कुमार तिवारी की अदालत ने यह फैसला सुनाया। घटना 25 अक्टूबर 2021 की है, जब हमीरपुर निवासी लक्ष्मीकांत दिल्ली जा रहे थे और ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार हुए। अगले दिन उनका शव हाथरस जंक्शन के पास मिला। जांच में सामने आया कि औरैया निवासी गौरव उर्फ गोविंदा से उनका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने उन्हें धक्का दे दिया। गवाहों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोषी को सजा दी।