अलीगढ़ की कंपनी जीएसटी भुगतान में प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल

Spread the love

Uttar Pradesh : प्रदेश में सबसे अधिक राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अदा करने वाली टॉप-10 कंपनियों में अलीगढ़ की हिंदुस्तान यूनिलीवर की स्थानीय शाखा ने आठवां स्थान हासिल किया है। कंपनी ने जीएसटी मद में 393 करोड़ रुपये जमा किए हैं। जिले में बढ़ते उद्योगपतियों के साथ ही बीते वर्ष जीएसटी वसूली में 224 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 2937.25 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 1861.59 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। शेष दो महीनों में विभाग को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की वसूली करनी है, जिसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *