रात में रोशन होगा ताजमहल : फैसले का इंतजार जारी

Spread the love

Uttar Pradesh : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने एक बार फिर ताजमहल को रात में खोलने और रोशन करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बीते साल 9 नवंबर को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की मांग पर राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र भेजा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एएसआई ने पहले कीड़ों के खतरे का हवाला देते हुए ताजमहल पर कृत्रिम रोशनी लगाने से मना किया था। दिल्ली, भुवनेश्वर, खजुराहो और वाराणसी समेत कई ऐतिहासिक स्थल रात में खुले रहते हैं, लेकिन आगरा के 175 से अधिक स्मारकों में से कोई भी रात में पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि ताजमहल को रात में खोलने से पर्यटन बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *