ट्रंप और जेलेंस्की की बहस पर दुनियाभर में बहस तेज

Spread the love

New Delhi : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस वैश्विक चर्चा का विषय बन गई है। यूरोप में जेलेंस्की की सराहना हो रही है, जबकि अमेरिका में इस मुद्दे पर मतभेद गहराते जा रहे हैं। लिंडसे ग्राहम: पहले यूक्रेन समर्थक रहे ग्राहम अब जेलेंस्की से नाराज हैं। उन्होंने बैठक को “विनाशकारी” बताते हुए ट्रंप की सराहना की। मार्को रूबियो: अमेरिकी विदेश नीति में मजबूती लाने के लिए ट्रंप की तारीफ की। माइक जॉनसन: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने और शांति समझौते को जरूरी बताया। डॉन बेकन: यूक्रेन को पश्चिम का समर्थक बताते हुए ट्रंप के रुख पर चिंता जताई। जोश हॉले: यूक्रेन को बिना शर्त अरबों डॉलर देने पर जवाबदेही की मांग की। एंडी बिग्स: जेलेंस्की को “तानाशाह” बताते हुए ट्रंप के फैसले का समर्थन किया। डेमोक्रेट नेताओं की प्रतिक्रिया चक शूमर: ट्रंप और वेंस पर रूस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया, कहा कि डेमोक्रेट स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। यह विवाद अमेरिका की विदेश नीति और यूक्रेन के प्रति रुख को लेकर नई बहस छेड़ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *