New Delhi : कटिहार जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बार चोरों ने समेली प्रखंड के चकला मौलानगर पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर को निशाना बनाया। बीती रात चोर मंदिर से कृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति और चांदी के 5 मुकुट चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मंदिर में हुई इस चोरी से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।