New Delhi : केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रस्तावित परिसीमन मुद्दे को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्टालिन सनातन और हिंदुत्व का विरोध करते हैं, राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं रखते और हिंदी का भी विरोध करते हैं। बघेल ने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसके लिए गठित आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार किया जाना चाहिए। वहीं, AIADMK नेता कोवई सत्यन ने स्टालिन को ‘अक्षम मुख्यमंत्री’ बताते हुए कहा कि डीएमके का संसद में प्रदर्शन शून्य रहेगा। इस बीच, स्टालिन ने राज्य के दंपतियों से अधिक सांसदों के प्रतिनिधित्व के लिए ‘जल्द बच्चे पैदा करने’ की अपील की, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया।