मनरेगा फंड पर लोकसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद और सत्ता पक्ष में तीखी बहस

Spread the love

New Delhi : लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान मनरेगा फंड को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कल्याण बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 लाख फर्जी मामलों की आड़ में 10 करोड़ लोगों का फंड नहीं रोका जा सकता। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर टिप्पणी की, जिससे सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से मर्यादित भाषा के प्रयोग की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *