भारत सरकार का बड़ा फैसला : JKIM पर पांच वर्षों के लिए प्रतिबंध

Spread the love

New Delhi : गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (JKIM) को अवैध संघ घोषित करते हुए पांच वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि संगठन की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा बन रही थीं। सरकार के आदेश के तहत, संगठन की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यदि कोई सदस्य या सहयोगी इसकी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों को संगठन के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *