RBI का नया ऐलान : जल्द आएंगे ₹100 और ₹200 के नए नोट

Spread the love

New Delhi : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपये के नए बैंक नोट जारी करेगा। आरबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बैंक के अनुसार, इन नए नोटों का डिज़ाइन महात्मा गांधी (नई) शृंखला के मौजूदा 100 और 200 रुपये के नोटों के समान ही होगा। साथ ही, पहले से प्रचलन में मौजूद 100 और 200 रुपये के सभी नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में आरबीआई गवर्नर का पदभार संभाला था, उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *