New Delhi : दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर छात्र एवं युवा संसद कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में हिंसा की घटनाओं में 70% और नागरिकों की मौतों में 89% की कमी आई है। उन्होंने बताया कि 10,500 से अधिक उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और 12 महत्वपूर्ण शांति समझौते किए गए हैं। शाह ने कहा कि 2027 तक पूर्वोत्तर की हर राजधानी ट्रेन, विमान और सड़क मार्ग से जुड़ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।