जहांगीरपुर : (सुहेल चौधरी) चैरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक आनंद नगर के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के स्थानीय बूढ़ा बाबा मेला प्रांगण मे किया गया आनंद नगर जी का बूढ़ा बाबा मेला प्रांगण के पूर्व से ही प्रेमी है जहां श्री हनुमान जी का मंदिर निर्माण कराया था और श्री राम मंदिर का निर्माण अतिशीघ्र कराने का संकल्प लिया है।कार्यक्रम मे श्री राधा कृष्ण जी कि झांकी आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में अतिथि रहे भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और धीरु भैया ने कहा होली का त्यौहार शांति सौहार्द भाई चारे के साथ मनाये।कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियों ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली कि शुभकामनायें दी।इस अवशर पर कुलभूषण शर्मा, संजय मीणा, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा, राजेश मीणा,तेजवीर सिंह, केशव अग्रवाल, अंकित मीना, रविंद्र मीणा, मास्टर महिपाल सिंह, सुरेंद्र मीना, नरेश शर्मा, इंद्रजीत मीना, प्रेमपाल सिंह, मनोज चौधरी ठाकुर भानु प्रताप फौजी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।