New Delhi : पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकी लगातार मारे जा रहे हैं। बीते दो सालों में 15 से ज्यादा मोस्ट वांटेड आतंकियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हत्या हो चुकी है। हाल ही में हाफिज सईद के करीबी अबु कताल और अब्दुल बाकी नूरजई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इन हत्याओं ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्चस्व की लड़ाई, आतंकी गुटों के आपसी टकराव या फिर पाकिस्तान की छवि सुधारने की रणनीति के चलते ये सफाया हो रहा है।