केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में बताया कि यूनेस्को ने भारत की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में छह नए स्थलों को जोड़ा है। इनमें तेलंगाना के मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर, बुंदेलखंड के ऐतिहासिक किले और महल, छत्तीसगढ़ का कांगर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, मौर्यकालीन अशोक शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर और उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर शामिल हैं। वर्तमान में भारत के 43 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हैं, जिनमें से 35 सांस्कृतिक, सात प्राकृतिक और एक मिश्रित श्रेणी में आता है। भारत की अस्थायी सूची में अब 62 स्थल शामिल हो चुके हैं।