अगले हफ्ते सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री 22 और 23 अप्रैल को जेद्दा शहर में होंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को विदेश मंत्रालय की एक विशेष प्रेस वार्ता में इस यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के संबंधों के लिए बहुत अहम है। मिस्री ने कहा, सऊदी अरब इस्लामी दुनिया में एक प्रमुख आवाज है और वह अब क्षेत्रीय मामलों में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा, प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच अच्छे और गर्मजोशी भरे संबंध हैं। इनकी आपसी समझ और उच्च स्तर की रणनीतिक सोच से दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री की क्राउन प्रिंस से मुलाकात होगी। साथ ही, औपचारिक स्वागत समारोह और द्विपक्षीय वार्ता होगी। यात्रा के दौरान दोनों नेता ‘भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद’ की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *