सच के लिए खड़े रहना मेरी विरासत : राहुल गांधी

Spread the love

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी विरासत भारतीयों को अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और स्वतंत्रता का साहस देने की रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परदादा नेहरू से सत्य और साहस की भावना विरासत में मिली है। यह बात राहुल ने पार्टी नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट शैली की बातचीत में कही, जिसका शीर्षक था “सच और हिम्मत नेहरू से जो मैंने विरासत में पाया”। उन्होंने कहा कि नेहरू ने उन्हें राजनीति नहीं, बल्कि डर का सामना करना और सच्चाई की खोज करना सिखाया। राहुल ने बातचीत में नेहरू से जुड़े निजी किस्से, अपने बचपन की यादें और गांधी, अंबेडकर, पटेल व सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं से मिली प्रेरणा भी साझा की। उन्होंने कहा कि वे हर व्यक्ति से जिज्ञासा और करुणा के साथ मिलते हैं और आज के भारत में, जहां सच असुविधाजनक हो गया है, वे हर हाल में सत्य के साथ खड़े रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *