तेज बारिश में भी सीएम योगी का जनता दर्शन जारी, 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं

Spread the love

Uttar Pradesh : गोरखपुर में शनिवार सुबह तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम को निरस्त नहीं किया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में देरी न करने की चेतावनी दी और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के इलाज में सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन के दौरान सीएम ने एक विकलांग महिला और उसके बच्चे को देख भावुक होकर तत्काल मदद के निर्देश दिए और बच्चों को चॉकलेट देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *