New Delhi : इंस्टाग्राम पर गलत उम्र बताकर अकाउंट बनाने वाले बच्चों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मेटा ने बताया कि इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा, जो साइन अप करते समय यूजर की उम्र की जांच करेगा और झूठ पकड़ लेगा। किशोरों के लिए कई प्रतिबंध हैं, जैसे 60 मिनट से अधिक समय तक ऑनलाइन रहने पर अलर्ट और अकाउंट का स्वचालित लॉग आउट।