New Delhi : एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.34% पर आ गई, जो 67 महीनों में सबसे निचला स्तर है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई दर 4% से नीचे बनी रह सकती है। जीडीपी ग्रोथ दर 9-9.5% रहने का अनुमान जताया गया है, जो बजट में बताए गए 10% से कम है। महंगाई और ग्रोथ में गिरावट के चलते रिजर्व बैंक से रेपो रेट में कुल 125-150 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद है, जिससे होम लोन सस्ते हो सकते हैं, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घट सकती हैं।