New Delhi : रविवार को बसपा की राष्ट्रीय बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की गई। मायावती ने आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख और बाबा साहेब की प्रतिमाओं के अपमान पर रोक की मांग की। बीवीएफ को फिर से संगठित करने पर भी बल दिया गया।