New Delhi : केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘सहकारी महासम्मेलन’ में कहा कि 2029 तक हर पंचायत में प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही नई पैक्स के पंजीकरण और कमजोर पैक्स के समाधान के लिए नीति लाएगी। साथ ही 22 व्यवसायों को पैक्स से जोड़ा जाएगा और डेयरी क्षेत्र में सहकारी स्वामित्व को बढ़ावा मिलेगा।