समर कैंप में बच्चों से ज्ञानवर्धक पहेलियां के साथ कविता लेखन

Spread the love

Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप के 15 वें दिन प्रतिदिन की भांति योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया।और विद्यार्थियों के समूह बनाकर “खेल-खेल में व्याकरण, सुनो सोचो और लिखो , मूक अभिनय संवाद, वाद – विवाद एवं कविता लेखन ।” में चारों सदनों सुभाष सदन, नेहरू सदन , आजाद सदन , गांधी सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा व्याकरण में मिली गई पर्चियां को संज्ञा , सर्वनाम , विशेषण , मुहावरे पर्यायवाची, विलोम शब्द को निर्धारित डब्बे में डाला गया। बच्चों से ज्ञानवर्धक पहेलियां पूछी गई । जिनके बच्चों ने उत्सुकता से जवाब दिये। वाद – विवाद प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों को कहानी सुनाई गई, उन्होंने उस कहानी को सुना और लिखकर दिखाया। मूक अभिनय करने में बच्चों ने तमाम जानवरों की एक्टिंग करके दिखाई और उनके सहयोगी ग्रुप के बच्चों ने उन इशारों को समझ कर बताया कि ये कौन से जानवर की एक्टिंग है । बच्चों ने कविता लेखन में सुंदर-सुंदर कविताएं लिखकर प्रस्तुत की । आज के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ समर कैम्प प्रभारी मदन गोपाल शर्मा , पौरुष राजन, नृपेंद्र, उजाला, विवेक कुमार,शिवकुमार, पारुल शर्मा, विमलेश मीणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *