प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा शुरू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर रहेगा फोकस

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा शुरू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर रहेगा फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक तीन देशोंसाइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर रहेंगे। यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है, जिसे भारत के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दौरे की शुरुआत साइप्रस से होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। इसके अलावा वे लिमासोल में भारतीय और साइप्रस उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कनाडा जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो वैश्विक मंच पर उनकी लगातार छठी भागीदारी होगी। सम्मेलन में वे वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और व्यापार जैसे मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे यात्रा का अंतिम चरण क्रोएशिया में होगा, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम मोदी राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से मुलाकात करेंगे। इस दौरान रक्षा, आईटी, पर्यटन और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *