New Delhi : उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 32 लाख पार कर गई है। अकेले केदारनाथ धाम में अब तक 11.40 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 48 दिनों की यात्रा में घोड़े-खच्चर से 67 करोड़, हेली सेवा से 60 करोड़, डंडी-कंडी से 2 करोड़, टैक्सी संचालन से 14 करोड़ और होटल-रेस्तरां से 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। कुल कारोबार 300 करोड़ के पार पहुंच गया है।