New Delhi : भारत ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 54 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों ने स्थान पाया है। 2014 में यह संख्या केवल 11 थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 और शिक्षा सुधारों का परिणाम बताया। भारत अब अमेरिका, यूके और चीन के बाद चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है। IIT दिल्ली को भारत में सर्वोच्च 123वां स्थान मिला है। इस बार 8 नए संस्थान पहली बार सूची में शामिल हुए हैं। रैंकिंग का प्रकाशन लंदन स्थित Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा किया जाता है, जो विभिन्न शैक्षणिक मानकों पर आधारित होती है।