Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में 11 वे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कुलदीप , उधम सिंह, नवीन अग्रवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ध्वज प्रणाम और संघ प्रार्थना के साथ योग संगम प्रारंभ किया।जिसमें सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ पद्मासन, वज्रासन, सुप्त पवनमुक्तासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, मत्स्यासन, सर्वांगासन, शवासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, शीर्षासन, और सूर्य नमस्कार आदि किया ।आज इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ के साथ छात्र- छात्राएं और उनके अभिभावक नगर के गणमान्य विद्यालय में उपस्थित हुए और योग और प्राणायाम किया ।और 20 दिवसीय समर कैंप में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, नगर पंचायत के लिपिक चमन शर्मा और नगर पंचायत के स्टाफ के साथ एड. प्रवीन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,मदन गोपाल शर्मा, नेहा शर्मा,पौरुष राजन, उजाला, पियूष, यतेंद्र कौशिक, मनवीर सिंह, शिवकुमार, राजकुमार, राजकुमार आर्य, डॉ सीमा अत्री,दीपा, पारुल शर्मा, आदि मौजूद रहे।