New Delhi : सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 511.38 अंक गिरकर 81,896.79 और निफ्टी 140.50 अंक गिरकर 24,971.90 पर बंद हुआ। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी से निवेशकों की चिंता बढ़ी। आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि ट्रेंट और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में बढ़त रही।