Greater Noida : कस्बे में शनिवार को पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से कावड़ यात्रा की तैयारियों की गई।कोतवाली जेवर के जहांगीरपुर क्षेत्र में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह के साथ कोतवाल जेवर संजय सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण अभियान अंबेडकर द्वारा, रामलीला गेट,बस अड्डा,पब्लिक इंटर कॉलेज,आदि मार्गो पर किया गया।पुलिस का यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चलाया गया।सावन माह के कावड़ यात्रा को लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा रोड के एक साईड को कावड़ यात्रा मार्ग निर्धारित किया गया जहां लकड़ी के बांस गाड़ कर रस्सी बांधी गई जिससे कांवड़ियों को आने-जाने में असुविधा न हो जिसको देखकर सभी ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की सराहना कर रहे है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपराध सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि कावड़ मार्ग पर जेवर मुख्य चौराहे से जहांगीरपुर तक डिवाइडर लगाने का कार्य चल रहा है। जेवर में टप्पल रोड पर नगर पंचायत के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। जहांगीरपुर में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जा चुकी हैं। वाहनों की गति नियंत्रण करने के लिए स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं।