भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने अराजनीतिक का दामन थामा

Spread the love

Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज सिंह चौहान ने कार्यालय जहांगीरपुर पर बैठक का आयोजन किया जहां सैकड़ो की संख्या में भानु संगठन के कार्यकर्ता ने त्यागपत्र दिया।जिसमें गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारी, जिला गाजियाबाद के पदाधिकारी, जिला हापुड़ के पदाधिकारी ,जिला बुलंदशहर के पदाधिकारी व अन्य अन्य जिलों के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी ने संगठन को छोड़ा। धीरज चौहान ने बताया संगठन में किसी का मान सम्मान नहीं हो रहा है कुछ लोगों के द्वारा संगठन का शोषण किया जा रहा था व ईमानदार सिपाहियों को संगठन से बाहर किया जा रहा था व संगठन में चल रही गलत रणनीतियों को देखते हुए जो पदाधिकारी 12 साल से संगठन में कार्य कर रहे थे सभी पदाधिकारी को यह निर्णय लेना पड़ा त्यागपत्र देने वाले मुख्य पदाधिकारी में ठाकुर ओमवीर सिंह (राष्ट्रीय प्रवक्ता), चौधरी बी सी प्रधान जी (राष्ट्रीय महामंत्री), ठाकुर एन पी सिंह (राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री), ठाकुर पूनम चौहान (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), ठाकुर किरण पाल सिंह (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ठाकुर सतवीर सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि), चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर (परिवहन मंत्री भारत), ठाकुर विजयपाल प्रधान जी (राष्ट्रीय सह सचिव), प्रियंका राणा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), ठाकुर सुमन (राष्ट्रीय मुख्य सचिव महिला प्रकोष्ठ), बबीता सैनी जिला अध्यक्ष (बुलंदशहर महिला प्रकोष्ठ), ठाकुर सौदान सिंह (राष्ट्रीय सचिव), ठाकुर ख़ेमी सिंह (राष्ट्रीय सलाहकार), ठाकुर देव प्रधान (राष्ट्रीय सचिव), अमित प्रधान जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हापुर), योगेंद्र सिंह नागर (राष्ट्रीय मुख्य सचिव), जय भगवान जी (राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री हापुर), अरविंद भाटी (राष्ट्रीय महासचिव), ठाकुर हरद्वारी सिंह (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ठाकुर अनिल चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष), महेश तंवर (महानगर उपाध्यक्ष), ठाकुर कपिल भाटी (मंडल उपाध्यक्ष), ठाकुर अमित गौड़ (जिला अध्यक्ष युवा गौतम बुद्ध नगर), राजकुमार उर्फ मोनू (महानगर अध्यक्ष युवा),ठाकुर प्रदीप भाटी (तहसील अध्यक्ष सदर), ठाकुर नरेश भाटी (तहसील अध्यक्ष जेवर) इन सभी पदाधिकारी की पूरी टीम ने संगठन को त्यागपत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *