Lucknow : उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में पढ़ने वाले बच्चों को अब हर महीने स्टेशनरी प्रदान की जाएगी। इसमें पेंसिल, क्रेयॉन्स, वाटर कलर, चार्ट, फ्लैश कार्ड और कार्यपत्रक शामिल हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने 2653.70 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। कुल 10 महीने के लिए 5307 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक केंद्र को प्रतिमाह 1000 रुपये स्टेशनरी खरीद के लिए मिलेंगे।