लोकसभा में पेश हुआ ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक 

Spread the love

New Delhi :  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक, 2025 पेश किया। विधेयक पेश होने के तुरंत बाद पीसी मोहन की अध्यक्षता में लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को कैबिनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इस कानून का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को नियंत्रित और सुव्यवस्थित करना है, ताकि इसके दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *